पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खरीफ विपणन वर्ष 2023- 24 में धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने

बताया कि इस बार सामान्य ग्रेड के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है। धान अधिप्राप्ति 1 नवंबर से 15 फरवरी तक होगी। इस वर्ष धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 45 लाख मिट्रिक टन रखा गया है।