अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात का रिपोर्ट
21 अक्टूबर (शनिवार) को औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के नजदीक बिहार केसरी, प्रथम मुख्यमंत्री बिहार, डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह के 136वीं जयंती के अवसर पर उनका आदमकद प्रतिमा का अनावरण 10:00 बजे दिन में औरंगाबाद में श्री मनोज सिन्हा (उपराज्यपाल) जम्मू कश्मीर करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विजय कुमार सिन्हा नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा, चिराग पासवान सांसद जमुई, सुशील कुमार सिंह सांसद औरंगाबाद, जर्नाधन सिंह सिग्रिवाल सांसद महाराजगंज, अरुण कुमार पूर्व सांसद जहानाबाद मुख्य अतिथि होंगे। वहीं अनिल कुमार पूर्व मंत्री सह विधायक, जीवेश मिश्रा पूर्व मंत्री सह विधायक, दिलीप सिंह

विधानपार्षद, अनिल कुमार विधानपार्षद, डॉक्टर अजय सिंह विधानपार्षद, आनंद शंकर सिंह विधायक, विजय कुमार सिंह विधायक, राजेश राम विधायक, पंकज मिश्रा विधायक, ललन राम पुर्व विधायक, मोहन शर्मा पूर्व विधानपार्षद, प्रोफेसर रामजतन सिन्हा पूर्व मंत्री बिहार सरकार, अजय राय पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, महाचंद्र प्रसाद सिंह पूर्व मंत्री बिहार सरकार, प्रोफेसर भीम सिंह चंद्रवंशी पूर्व मंत्री बिहार सरकार, सुरेश शर्मा पूर्व मंत्री बिहार सरकार, अजित कुमार पूर्व मंत्री बिहार सरकार, अवधेश कुमार सिंह पूर्व मंत्री बिहार सरकार, रणविजय सिंह पूर्व विधायक, मनोज शर्मा पूर्व विधायक, उषा विद्यार्थी पूर्व विधायक, राजन कुमार सिंह पूर्व विधानपार्षद विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके अलावे उदय गुप्ता अध्यक्ष नगर परिषद, सतीश कुमार सिंह अध्यक्ष रेड क्रॉस, मोहम्मद एहसान उपाध्यक्ष नगर परिषद, डॉक्टर धनंजय कुमार, प्रोफेसर शंभू शरण सिंह निदेशक विवेकानंद ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, शंभू नाथ पाण्डेय निर्देशक रामानंद पाण्डेय, बीएड कॉलेज, डॉक्टर श्रीकांत सिंह जिला उद्यान पदाधिकारी, इंजीनियर अवधेश सिंह निदेशक बुद्धा इंस्टीट्यूट आंफ टेक्नोलॉजी, सुधा देवी जिला पार्षद, डॉक्टर रवि रंजन जिला यक्षमा पदाधिकारी, डॉक्टर नागेंद्र शर्मा सेवा निर्वित चिकित्सा पदाधिकारी का आदी मौके पर मौजूद रहेंगें।