तजा खबर

शराबबंदी और शासन – प्रशासन के असलियत का पोल खोल रहा शमशेर खां के मकबरा का विशाल खेल मैदान, ग्रामीण बब्लू शर्मा ने कराया सरकार और जिला प्रशासन को मिडिया के माध्यम से ध्यानाकृष्ट

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल अंतर्गत दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र के शमशेर नगर में अतिप्राचीन शमशेर खां के मकबरा का विशाल खेल मैदान आज सरकार – शासन और प्रशासन और शराब बंदी का पोल खोल रहा है। लेकिन इसके लिए नहीं कोई समाज सेवी और नहीं राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं का ध्यान है और नहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का। जनप्रतिनिधियों को तो मात्र चुनाव में वोट से मतलब रह

गया है। इस संबंध में ग्रामीण बब्लू शर्मा खबर सुप्रभात को बताया कि इस मकबरा का विशाल खेल मैदान आज शराबियों का अड्डा और शरण स्थली बनकर रह गया है। स्थानीय पुलिस भी शराब के विरुद्ध अभियान चलाने और बड़े बड़े सफलता मिलने का दावा कर रही है। लेकिन शमशेर खां का मकबरा का विशाल खेल मैदान जो आज शराबियों

का पनाहगार बना हुआ है, मैदान में शराब और डिस्पोजल ग्लास हर जगह बिखरा हुआ कभी भी देखा जा सकता है। लेकिन आखिर स्थानीय पुलिस प्रशासन इस सच्चाई से अनभिज्ञ (अनजान) कैसे और क्यों है यह ग्रामीणों को समझ से परे है और अबूझ पहेली बना हुआ है। ग्रामीण बब्लू शर्मा आगे बताते हैं कि इस मकबरा का विशाल खेल मैदान एक समय बड़े बड़े टूर्नामेंट और तरह तरह के समाजिक

आयोजनों का गवाह बनता था लेकिन आज यही खेल मैदान उपेक्षा का दंश झेल रहा है तथा अपने क़िस्मत पर आठ आठ आंसू बहाने के लिए मजबूर है। उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस सरकार में शमशेर खां का मकबरा पर्यटन स्थल के रुप में विकसित हुआ था और तब ग्रामीणों तथा जिलावासियों में एक नई उम्मीद और आशा का किरण फूटा था। लेकिन कुछ ही दिनों के बाद कांग्रेस सरकार सत्ता से बेदखल हो गया और तबसे इस खेल मैदान तथा मकबरा का भविष्य पर ग्रहण लगते गया। मकबरा आज धिरे धिरे खंडहर में तब्दील होते जा रहा है वहीं असमाजिक तत्वों द्वारा फलदार तथा इमारती वृक्षों का अंधाधुंध कटाई किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब मकबरा का जिर्णोद्धार कराने तथा शराबियों पर नकेल कसने का मांग किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *