अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात सामाचार सेवा
27 सितम्बर को भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत गोह विधानसभा के पौथू मंडल में मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद चंद्रवंशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम जनसंध संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह एवं मंडल प्रभारी तीर्थ नारायण प्रसाद

वैश्य ने कार्यकर्ताओं को संगठन के सूत्र के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया और जल्द ही मंडल कमेटी शक्ति केंद्र बूथ कमेटी तथा bla2 का सत्यापन करने का आग्रह किया और नरेंद्र मोदी को पुण:प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया ।बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा पौथू में घर-घर जनसंपर्क कर पार्टी के नीति सिद्धांत और नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताया। पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल किया गया है। गांव गरीब शोसित वंचित वर्ग किसान एवं युवाओं को समृद्धसाली बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किया गया है हम सभी देशवासी सौभाग्यशाली हैं कि नरेंद्र मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री इस देश को मिला है। बैठक में राकेश यादव अनिल चंद्रवंशी संजय सिंह हसपुरा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा दिलीप शर्मा जगनारायण सिंह हरिवंश सिंह राम गुप्ता मुदित कुमार विकेश शर्मा साहित्य अन्य लोगों उपस्थित थे।