अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात का रिपोर्ट
बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ 21 नवंबर से निकलेगी न्याय यात्रा इसके लिए संघ द्वारा कार्यक्रम का घोषणा किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए औरंगाबाद जिला के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत रिसीयप ग्राम कचहरी के सरपंच प्रतिनिधि रसीद आलम ने बताया कि संघ के संरक्षिका व विधायिका नीतू सिंह के नेतृत्व में पूरे जिला में तीन चरणों में न्याय यात्रा निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि संघ द्वारा अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर 21 नवंबर से 30 नवंबर तक न्याय यात्रा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में पहुंचेगा।