औरंगाबाद खबर सुप्रभात सामाचार सेवा
21 सितम्बर की रात्रि में पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद द्वारा रफीगंज थाना का निरीक्षण किया गया। तथा थानाध्यक्ष को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक हृदयकांत द्वारा इन दिनों लगातार थाना का

निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को दिशा निर्देश दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है तथा निरीक्षण के दौरान कोई कमी कमजोरी नहीं उजागर हो इसके लिए थानाध्यक्षों एवं अन्य कनीय पुलिस अधिकारी सतर्कता बरत रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के कारवाई से जिलावासियों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ अपराधियों एवं अनैतिक कार्यों में लिप्त चाहे जो भी हो उनके बीच दहशत और पुलिस का भय सताने लगा है।