अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात सामाचार सेवा
6 सितंबर को अवधेश कुमार सिंह पूर्व मंत्री बिहार सरकार के नेतृत्व में बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह के अलावे राम प्रमोद सिंह, गगन कुमार मिश्रा, विजय कुमार मिट्ठू, अहसान सिद्दीकी, सूरज देव यादव

मोहम्मद शकील, रंजीत कुमार सिंह के साथकिसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मगध प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरवाड़े से मिलकर एक ज्ञापन देते हुए मगध प्रमंडल को अविलंब अकाल क्षेत्र घोषित किया करने का मांग की। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा की पूरे मगध आज भीषण अकाल का मार झेल रहा हैं औसत से कम बारिश होने के वजह से जल स्तर काफी नीचे चला गया हैं। फलस्वरूप पेयजल संकट गहराने लगा हैं। इसके अलावे जो किसान थोड़ा बहुत धान की बुआई किसी तरह कर भी लिए हैं तो फसल को बचाना किसानों के लिए एक चुनौती भरे कार्य सिद्ध हो रहा हैं।