तजा खबर

औरंगाबाद में नक्सली ने हथियार डाल किया आत्मसमर्पण, समारोह आयोजित कर किया गया स्वागत


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा



औरंगाबाद में सोमवार को दो नक्सलियों ने हथियार डाल पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस नोट जारी कर दी गई है। जारी प्रेस नोट के अनुसार गोरा यादव व एक अन्य विधि विरुद्ध नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। आत्म समर्पण

किये नक्सलियों में गोरा यादव के विरुद्ध मदनपुर थाना कांड संख्या 15/2016दिनांक 10/2/2016, देव थाना कांड संख्या 33/16दिनांक 19/6/206, मदनपुर थाना कांड संख्या 162/17दिनांक 13/7/2017, मदनपुर थाना कांड

संख्या 199/17दिनांक 4/9/2017 , मदनपुर थाना कांड संख्या 2/18दिनांक 21/4/18के कलावे दर्जनों मुकदमा दर्ज है वहीं विधि विरुद्ध के भी मदनपुर थाना कांड संख्या 315/22दिनांक 23/6/22, मदनपुर थाना कांड संख्या 401/22मुकदमा दर्ज है। प्रेस नोट के अनुसार पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद, 205कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ 47वीं बटालियन, एस एस बी 32वीं बटालियन के समक्ष दोनों नक्सलियों ने हथियार डाल आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण समारोह आयोजित कर आत्म समर्पण कर चुके नक्सलियों को स्वागतम करने का भी जानकारी प्राप्त हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *