अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड मुख्यालय अम्बा स्थिति मुख्य चौक से मूडिला रोड़ तक नाला का निर्माण के लिए बुधवार 10मई को पथ निर्माण विभाग के जेई एवं एसडीओ ने स्थल निरीक्षण किया। बता दें कि अम्बा स्थिति नबीनगर रोड़ में नाला का निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों में गुस्सा चरम पर था और कभी कभी आपस में तनाव भी होते रहता

था। हल्का बर्षा होने पर बाजार का स्थिति बद से बद्तर हो जाया करता था और बर्षा के पानी घरों तथा दूकानों में घुसने लगता था। इस वज़ह से स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों में असंतोष व गुस्सा ब्याप्त था जो स्वभावीक भी है। स्थानीय समाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओ एवं बुद्धिजीवियों द्वारा ख़बर सुप्रभात के माध्यम से शासन प्रशासन एवं जनसंपर्क को भी ध्यानाकर्षित करते रहे हैं तथा पिछले शनिवार 10 मई को औरंगाबाद स्थिति कुटुम्बा विधायक राजेश कुमार के आवास पर स्थानीय लोगों ने मिलकर ध्यानाकर्षित कराया था। विधायक ने मामले में पहल किये फल स्वरुप पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रामपति राम, कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय राम राजद के वरीय नेता प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, भाजपा के कुटुम्बा मंडल अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, ओम सोनी, सत्येन्द्र आजाद, डाक्टर रामनरेश मेहता, अवधेश पाल, रौनक अंसारी, जहांगीर अंसारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।