अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात
औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा मंडल भाजपा अध्यक्ष के पद पर वरीय समाजसेवी सह अम्बा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता का नाम घोषित किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व संगठन मंत्री भीखू भाई जी के आदेशानुसार जैसे ही जिलाध्यक्ष ने प्रवीण गुप्ता को मंडल

अध्यक्ष पद के लिए घोषणा किये वैसे ही कुटुम्बा मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खूसी का लहर दौड़ गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता को एक समारोह आयोजित कर माल्यार्पण किया तथा शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने समर्थकों व स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावे जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री भीखू भाई जी के प्रति अभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने भरोसा जताते हुए जो जिम्मेवारी दी है उसपर हमेशा खरा उतरुगां तथा पार्टी को मजबूत करने के दिशा में हमेशा तत्पर रहूंगा। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष को शुभकामना देने वालों में मुकेश पाण्डेय, कंचन गुप्ता, अमीत मालाकार, मीन प्रसाद, अतीत पाण्डेय, छोटू तिवारी, राजू गुप्ता, तीतली पाण्डेय, गुड्डू पासवान, श्रावण सोनी के अलावे सैंकड़ों लोग शामिल हैं।