अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात
जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड में आयोजित किए जाने वाले उम्गेश्वरी महोत्सव को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि इस महोत्सव का आयोजन प्रखंड कार्यालय द्वारा किया जाएगा। जिसके लिए प्रखंड कार्यालय को राशि का उपावंटन किया जाएगा। इस महोत्सव के लिए प्रखंड स्तर पर ही कलाकारों का भी चयन किया जाएगा। इस बैठक में अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, सामान्य शाखा प्रभारी मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मदनपुर कुमुद रंजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।