केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात
रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ 11माह से चल रहा युद्ध को अब आर पार के लड़ाई का जंग -ए- एलान किया है। बता दें कि फरवरी 2022से यूक्रेन और रुस में भीषण युद्ध जारी है। लगातार युद्ध का सामना कर रहे रुस ने अब फरवरी में आर पार के लड़ाई लड़ने का एलान कर दिया है तथा इसके लिए सात लाख सैनिकों को भी उतारने का प्लान तैयार कर लिया है।रुस ने यूक्रेन को दुसरे देशों से सप्लाई करने वाले हथियारों का सप्लाई लाइन को काटने का

भी तैयारी किया है। रुस के इस तैयारी और घोषणा से तृतीय विश्व युद्ध का आसार बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार यूक्रेन भी रुस से अपने को डरने के बजाय रुस से निर्णायक जंग लडने के लिए तैयार है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा कि अभी तक चले युद्ध में रुस के एक लाख से भी ज्यादा सैनिक मारे गए हैं।