आलोक कुमार , संपादक सह निदेशक खबर सुप्रभात
आज शनिवार को देश के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन होगा, दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों से गुजर रहा है भारत जोड़ो यात्रा इसके लिए 23 किलोमीटर का रुट तय किया गया है। जानकारी के अनुसार बदरपुर बॉर्डर से लालकिला और राज घाट तक जायेगा भारत जोड़ो यात्रा। राहुल ने कहा कि यात्रा में सभी धर्म के लोग शामिल हैं और एक दुसरे को गले लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में कोई किसी से जाति और धर्म नहीं पुछ रहा है इससे साबित होता है कि देश के युवा वर्ग नफरत नहीं भाईचारा चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा महंगाई,

बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। बता दें कि यह यात्रा दिल्ली में बदरपुर बार्डर से अपोलो,आश्रम होते हुए लाल किला एवं राज घाट तक जायेगा। राहुल गांधी ने दिल्ली पहुंचने पर जन सभा को संबोधित करते हुए आर एस एस भाजपा पर हमला बोला एवं देश को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग देश में नफ़रत फैलाने के साथ साथ महंगाई, बेरोजगारों का फौज खड़ा कर दिया है।