अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात
1 नवंबर को ओबरा प्रखंड के चेचाड़ी ग्राम में आंगन बाड़ी सेविका सहायिका संघ के जिला महा सचिव देव वली सिंह के पिता स्वर्गीय रामदेव बाबू का दसवां पुण्य तिथि बड़े धूम धाम से मनाया गया।इस कार्य क्रम अध्यक्षता राम चंद्र सिंह एवम संचालन सरपंच बिजेंद्र कुमार ने किया ।सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रामदेव बाबू के तैल चित्र पर एक मिनट का मोन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की । बीदित हो की स्वर्गीय रामदेव बाबू सामाजिक कार्य कर्ता के साथ साथ शेरे दिल नेक इंसान थे वे आजीवन गरीब अ स हा यों के मदद करते थे एवम उनके मान सम्मान के रक्षा के लिए हमेसा तैयार रहते थे। देव वली सिंह उनके पुत्र हैं ओ भी अपने पिता के तरह सामाजिक कार्यकर्ता हैं ये गरीबों के साथ साथ सेविका सहायिका के हक अधिकार के लड़ाई तकरीबन एक दशक से

रबिंद्र कुमार सिंह जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ते आ रहे हैं।प्रत्येक वर्ष एक नवंबर को पुण्य तिथि मनाते हैं।पुण्य तिथि के अवसर पर सैकड़ो गरीबों को इनके द्वारा भोजन के साथ साथ कंबल का वितरण किया गया। मौके पर गया के जिला पार्षद बालेश्वर सिंह ,ओबरा के पार्षद राधे श्याम सिंह बारुण के पार्षद अरविंद कुमार सिंह,पंचायत के मुखिया माननीय रिंकी देवी ,संघ के मुख्य संरक्षक सूर्य देव पांडे जी ,do बिनोद ,शंकर प्रसाद ,दिनेश कुमार ,नंदू मेहता,हरिचरण जी,मगध प्रमंडलीय अध्यक्ष बसंती यादव ,सचिव लीलावती देवी , पैक्स अध्यक्ष रंजन कुमार ,इंद्र देव सिंह,राम बच्चन सिंह,अवधेश सिंह,डॉक्टर महेंद्र सिंह,पंचायत समिति सदस्य सहित सैकड़ों गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।