पटना, संवाद सूत्र खबर सुप्रभात
बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह आज मंत्री मंडल से इस्तीफा दे दिए हैं। मंत्री ने अपना इस्तीफा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भेजे हैं और इसकी पुष्टि राजद के प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री के पिता जगदानंद सिंह भी कर दिए हैं। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मंत्री बनने के बाद से ही विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर तल्ख़ ब्यान देते हुए सरकार को मुश्किल में खड़ा कर चुके थे और कृषि मंत्री सुधाकर सिंह इसके लिए मिडिया के सुर्खियों में बने रहें। और अन्ततः वे

आज मंत्री मंडल से इस्तीफा दे दिए। मंत्री मंडल से इस्तीफा देने के बाद राजनैतिक गलियारों से लेकर आम अवाम में चर्चा का बाजार गर्म है तथा सभी लोग अपने अपने हिसाब से सवाल करते हुए यह जानना चाहते हैं कि नई गठबंधन की सरकार आखिर अपना कार्यकाल पूरा करेगा या नहीं? राज्य की जनता यह भी सवाल कर रहे हैं कि आखिर भ्रष्टाचार व्याप्त नहीं है तो क्या कृषि मंत्री सुधाकर सिंह झुठ बोल रहे हैं? यदि नहीं तो फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आखिर भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस का दावा कर आखिर क्या संदेश दे रहे हैं?