अम्बुज कुमार , खबर सुप्रभात औरंगाबाद
भारतीय जनता पार्टी औरंगाबाद के कार्यकर्ताओं ने बिहार में विपक्ष की भूमिका में आई भारतीय जनता पार्टी के अपने दो कद्दावर नेताओं को विधानसभा और विधान परिषद में विधायकों का नेता चुने जाने पर बधाई दी एवं शुभकामनाएं दीया !
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाअध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि
विजय सिन्हा को नेता विरोधी दल के रूप में मान्यता दी गई है एवं विधान परिषद में भाजपा विधायकों के नेता सम्राट चौधरी रहेंगे।यह दोनों नेता अब विधानपरिषद में सरकार की नाकामियों को उजागर करते नजर आएंगे। इन दोनों का चुनाव कर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संदेश दिया है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने काबिल नेताओं पर भरोसा जताया है इन दोनों नेताओं पर जिम्मेदारी रहेगी कि सदन में वो सरकार की नाकामियों को उजागर करें साथ ही बीजेपी के विधायकों की आवाज को सदन में बुलंद करें।आशा है इनके नेतृत्व में बिहार में भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत विपक्ष के रूप में रहेगी एवं जनता के हितों को सरकार के समक्ष मजबूती से पेश करेगी !बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा नेता इंद्रदेव यादव ,लक्ष्मी नारायण सिंह ,सुनील शर्मा, विनोद कुमार सिंह ,विनोद शर्मा ,अनिल कुमार गुप्ता, युगल किशोर सिंह, अविनाश पांडे, टुन्ना प्रसाद गुप्ता ,वीरेंद्र कुमार सिंह ,रघुनाथ राम ,विजय प्रसाद निराला, मुकेश साहू ,अशोक पांडे, राम रूप सिंह, संजय गुप्ता ,महेंद्र प्रसाद जैन सम्मिलित थे!
