अम्बुज कुमार , खबर सुप्रभात
बिहार सरकार द्वारा प्रायोजित आटोनोमस संस्था (जीविका) का औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड में सफल संचालन जनसहयोग से ही सफल संचालन हो रहा है उक्त बातें प्रखंड परियोजना प्रबंधन योगेन्द्र कुमार अम्बष्ट आज शुक्रवार को अम्बा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में खबर सुप्रभात से एक मुलाकात में बताये। उन्होंने कहे कि आठ वर्षों में कुल समूहों का संख्या 2075 है और सभी का खाता बैंक में खुलवाया गया है जिसमें 2040 को प्रथम किस्त लोन के रुप में एन आर एल एम के तहत उपलब्ध कराया गया है

शेष बचे 35 समूहों का लोन उपलब्ध कराने का प्रोसेश चल रहा है। उन्होंने आगे बताये कि 12 – 15 दीदी का स्वयं सहायता समूह बनाया जाता है।