बारुण (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बारुण प्रखंड के धर्मपुरा गांव निवासी रामेश्वर सिंह का निधन सोमवार (8मई )को अचानक हृदय गति रुक जाने से हो गया। विदित हो कि पिछले सोमवार को इनके पुत्र एवं समाजिक कार्यकर्ता बिजेंद्र सिंह का भी अचानक हृदय गति
रुक जाने से निधन हो गया था। पुत्र के निधन से रामेश्वर सिंह काफी सदमे में जी रहे थे और अपने पुत्र के निधन को बर्दाश्त नहीं कर सके और सोमवार (8मई )को दुनिया से अलविदा हो गए। एक सप्ताह के अंदर एक ही घर से दो
अर्थी सजना सच्चमुच में हृदय बिदारक घटना के अलावे और कुछ नहीं कहा जा सकता है। 1मई (सोमवार) को समाजिक कार्यकर्ता बिजेंद्र सिंह के मौत के सदमा एवं गम में डूबे हुए थे कि उनके पिता रामेश्वर सिंह का मौत से उनके परिजन पुरी तरह टूट चुके हैं। जब रामेश्वर सिंह का घर से अर्थी निकला उस वक्त परिजनों के चित्कार से क्या पुरुष क्या महिला सभी का आंखें नम व चेहरे पर गम का का लकीर झलक रहा था।