तजा खबर

जिला विधिक संघ में शोक सभा आयोजित

औरंगाबाद से अधिवक्ता शतीश स्नेही का रिपोर्ट

आज जिला विधिक संघ औरंगाबाद में एक शोक सभा आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह और संचालन महासचिव नागेंद्र सिंह ने किया , आपको मालूम कि आज पटना

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार उपाध्याय का निधन हो गया है उनकी आत्मा के शान्ति के लिए जिला विधिक संघ के कार्यालय में दो मिनट का मौन रखा कर प्रार्थना किया गया है  अधिवक्ता मीडिया प्रभारी सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय प्रसिद्ध कानूनविद थे उनके प्रतिभा विद्वता और कार्य कुशलता की चर्चा पुरे बिहार में होती है वे 1986 में वकील बने,22मई 2017 को पटना हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति बने उनका सेवाकाल दिसंबर 2024 तक था उन्होंने शिक्षक नियोजन और शराबबंदी  पर कई अहम सवाल  सरकार से कर काफी चर्चा में रहे थे, सिटिंग जज उपाध्याय का निधन से पटना हाईकोर्ट को अपूर्णिय क्षति हुई है इस अवसर पर नवीन कुमार सिंह, देवी नंदन सिंह प्रदीप कुमार अनिल कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, ओंकार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह,संत सिंह,राणा सरोज सिंह, सतीश कुमार स्नेही, सुनील कुमार सिन्हा, सुजीत कुमार सिंह, योगेश पांडे, चंद्रकांता कुमारी, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *