अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात
औरंगाबाद पुलिस द्वारा 27 फरवरी को विशेष अभियान चलाकर शीर्ष कांडों के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना कांड संख्या 82/23 दिनांक 27.2.2023 के अभियुक्त राकेश कुमार पिता सतेंद्र राम ग्राम शेखपुरा थाना मुफ्फसिल जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार करते हुए एक बाइक भी जब्त किया है, बारुण थाना कांड संख्या 242/22 दिनांक 12.6.2022 के अभियुक्त गब्बर कुमार पिता उपेंद्र यादव ग्राम बगहा थाना बारुण जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार किया गया है तथा रफीगंज थाना कांड संख्या 8/23 दिनांक 4.1.2023 के अभियुक्त अभिलाष चौधरी पिता विनोद चौधरी ग्राम कचवा थाना बेलागंज दीपक कुमार उर्फ अन्नू पिता राजेश यादव ग्राम नई की हरी था ना पराया दोनों जिला गया को गिरफ्तार किया गया है।