अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात
बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल का सचेतक सह कुटुंबा विधायक राजेश कुमार ने मगध विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य बनाए गए हैं। जानकारी के अनुसार सचिवालय के अधिसूचना संख्या 12/ 2023-96 दिनांक 9/1/2023 के तहत अधिसूचना जारी कर दी गई है। श्री कुमार को सीनेट सदस्य बनाए जाने पर कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रखंड कांग्रेस कमेटी कुटुंबा के अध्यक्ष नीलम सिंह, जदयू

प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा, प्रखंड प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय राम, प्रवक्ता रामाकांत पाण्डेय, अकबर अली, चुनमुन सिंह, बिरेंद्र मेहता, कृष्णा यादव, बीडीसी प्रतिनिधि कंचन गुप्ता, सुरेन्द्र राम, अशोक राम,पूर्व मुखिया महराज मेहता, डाक्टर प्रकाश वर्मा, राम लगन वर्मा, मो०नेहाल के अलावे सैंकड़ों लोग शामिल हैं।