हसपुरा संवाद सूत्र खबर सुप्रभात
काराकाट सांसद महाबली सिंह ने रविवार को हसपुरा में दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुन समाधान करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने हसपुरा बाजार के ग्रामीण जनता सहित जदयू कार्यकर्ताओं की समस्याएं को सुनते हुए कहा मेरा प्रयास होगा कि हसपुरा बाजार के धोबी घाट लिंक पर के पास में पुल बने। उन्होंने महागठबंधन सरकार की कई उपलब्धियां को गिनाया। कार्यकर्ताओं ने धोबी घाट के समीप पईन में लिंक पर को जोड़ने के लिए पुल निर्माण की मांग रखा। रिटायर्ड बैंक मैनेजर रामजीत सिंह ने पुलीया बनाने के लिए सांसद महाबली सिंह को लिखित आवेदन भी दिया। उन्होंने आश्वासन दिया की निकट भविष्य में पुलिया बन

जायेगा।मौके पर अनुमंडलीय सांसद प्रतिनिधि डा.आर यूं कुमार, हृदयानंद सिंह, आनंद कुमार सिंह,हसपुरा प्रखंड प्रतिनिधि रूपेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अरूण सिंह पटेल, दीपक कुमार गुंजन,रामजीत सिंह, महिपाल सिंह,राजबल्लभ पटेल,बिन्देश्वर सिंह सिपाही , धर्मेन्द्र कुमार लाला सहित दर्जनों लोगों ने सांसद महाबली सिंह को फुल माला देकर भब्य स्वागत किया। सांसद ने तमाम लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।