तजा खबर

दहेज मामले में हत्यारोपी पति को पुलिस ने किया गिरफतार : थानाध्यक्ष

अम्बा (औरंगाबाद) अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात

अम्बा थाना क्षेत्र के बेलाइ गांव निवासी गुड्डू यादव को दहेज के लिए अपने ही पत्णी को हत्या कर नहर में फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मृतक कांति देबी के मायेके वालों ने अम्बा थाना में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार मृतक कांति देबी को दहेज के लिए ससुराल में हत्या कर शव को उत्तर कोयल नहर में फेक दिया गया था जिसे कंतरी टोले भुईयां बिगहा में देव पुलिस शव को बरामद कर अम्बा थाना क्षेत्र को सौंप दिया और अम्बा पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में अम्बा थानाध्यक्ष ने खबर सुप्रभात को बताये कि दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के पति गुड्डू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *