अम्बा (औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बैठक अम्बा थाना क्षेत्र के ग्राम देउरा में संपन्न हुई। बैठक के पर्यवेक्षक जिला सचिव कपिल कुमार सिंह थे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर परता पंचायत के शाखा सचिव परता गांव निवासी आकाश कुमार तथा कुटुम्बा प्रखंड के संयोजक पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय उर्फ संजू यादव को चुना गया। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने बताया कि भिन्न-भिन्न सवालों को लेकर 28 नवम्बर को जिला मुख्यालय औरंगाबाद में आयोजित पार्टी के महाधरना को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार एवं जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर गरीबों से नाजायज वसुली, सरकार प्रायोजित विकास योजनाओं में लूट, नल-जल योजना से पेयजल आपूर्ति में मनमानी एवं लापारवाही, प्रखंड में धान अधिप्राप्ति में पैक्सो द्वारा मनमानी एवं धांधली तथा अभी तक धान अधिप्राप्ति नहीं होना, एससी-एसटी छात्रवृत्ति में घोटालेबाजों को बचाने का सरकारी प्रयास तथा फर्जी प्रमाण पत्र पर नियोजित शिक्षकों तथा नबीनगर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय में फर्जी प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र पर नियुक्ति, अंचल कार्यालयों में दाखिल-खारिज तथा परिमार्जन के नाम पर किसानों से वसुली, पीडीएफ़ दुकानदारों द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी तथा कालेबजारी संहिता अन्य मौलिक सवालों पर संगठित होने तथा आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने तथा जातिय नहीं वर्ग संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया।

