देव सूर्य मंदिर का महता अपरंपार, आज पहला अर्घ्य

देव/औरंगाबाद सुनील कुमार सिंह/ अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

छठ महापर्व का धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक रूप से बड़ा गहरा है। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड़, छत्तीस गढ़, मध्य प्रदेश समेत देश के अन्य भूभागों में बहुतायत की संख्या में छठ पर्व मनाये जाते हैं।
धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व:- – सूर्योपासना का यह महान पर्व मुख्य रूप से भगवान सुर्य एवं छठी मईया को समर्पित है। इसमें छ्ठ ब्रति नदी, तालाव या सरोबर में स्नान कर सूर्य की ओर मुँख कर खड़ा होते हुए अस्तलगामी सूर्य ( डुबते हुए) एवं उषा कालिन सूर्य ( उगते हुए ) को जल एवं गाय के दुध से अर्ध्य देते हैं। जो जीवन चक्र, प्रकाश एवं ऊर्जा के

प्रति कृतज्ञता दिखाता है। यह सावित करता है कि जीवन गतिमान है । जिसका अस्त होता है, तो उसका उदय भी होता है।
संतान की रक्षा और समृद्धि का पर्व:- – – छठ पर्व को संतान की रक्षा, सुख – समृद्धि एवं धन – एश्वर्य एवं निरोग प्रदायनी माना जाता है।
पौराणिक महत्व:- – – महाराजा देवव्रत एवं रानी मालिनी को कोई संतान नहीं था । महर्षि कश्यप नें यज्ञ कराया तो संतान तो उत्पन्न हुआ लेकिन मृत हुआ । राजा और रानी काफी उदास रहनें लगी । तभी छठी मईया प्रगट हुई और उन्होनें छठ पर्व करने को कहा एवं विधि – विधान बतायीं । तब उन्हें एक स्वस्थ्य संतान का सुख मिला । रामायण काल में माता सीता नें वनवास काल से लौटनें के बाद महर्षि मुन्गदल के आदेशानुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी तिथि को छठ पर्व किया था ।
महाभारत काल में सूर्यपुत्र कर्ण नें भी स्नान कर गंगा नदी ( अंग देश आज का मुंगेर) में खड़ा होकर सूर्य को अर्ध्य प्रदान किया करते थें । द्रौपदी भी अपनें पाण्ड़व पति के राज – पाठ प्राप्ति हेतु छठ पर्व करनें का प्रमाण मिलता है
वैज्ञानिक महत्व:- – जल में स्नान कर सूर्य को अर्ध्य देनें से जो पराबैगनिक किरणें शरीर पर पड़ती है,उससे शरीर निरोग एवं ऊर्जावान बनता है। चार दिनों तक चलनें वाला इस त्यौहार को करनें से शरीर आंतरिक रूप से डिटॉक्स हो जाता है। शुद्ध आहार एवं 36 घंटों तक निर्जला ब्रत करनें एवं शुद्ध सात्विक आहार करनें से शरीर का आंतरिक शुद्धिकरण हो जाता है।
सामाजिक समरसता का भाव:- – छठ पर्व में ऊँच्च – नीच, अमीर – गरीव का भेद – भाव मिट जाता है। नतीजन समाज में सामाजिक समरसता का भाव जागृत होता है। डोम घर से डलिया एवं सुप, ग्वाला से दुध लाने एवं पंड़ित से अर्ध्य दिलानें की परंपरा है। मुल रूप से मौसमी फलों एवं कृषि उत्पादों को ही पूजा में प्रयोग किया जाता है। जैसे – केला, सेव, शरीफा, नारीयल, शकरकंद, गजरा, बैर, अदरख, मुंगफली, सुथनी, शकरकंद, शरीफा, बड़ा निबू, नारियल, गन्ना, पानपत्ता, गाय का दूध, गाय का घी, पान का पत्ता, सोपाड़ी, पानीफल, गेंहु के आँटा का ठेकुआ, चावल के आँटा का लडुआ, मिट्टी के दिये, चुल्हा ईत्यादि का उपयोग किया जाता है।
कौन हैं छठी मईया:- – प्रकृति के ईश्वर भगवान सूर्य की छोटी बहन छठी मईया हैं । जो उग्र स्वभाव की हैं । बात – बात पर रूठना उनकी आदत है। तभी छठी मईया को प्रसन्न रखनें हेतु उनके बड़े भाई सूर्य को प्रसन्न रखा जाता है, ताकी अपनी छोटी बहन छठी मईया को प्रसन्न रखें। छठी मईया भगवान शिव के बड़े पुत्र कार्तिकेक की पत्नि के रूप में भी जानी जाती हैं। वैसे तो छठ पर्व की पूजा तो घरों पर रहकर एवं स्थानिय तालाव, नदी, जलाशयों में पुरी श्रद्धा के साथ की जाती ही है । लेकिन औरंगाबाद जिले के उमगा, देवकुंड तथा देव के सूर्यकुंड़ तालाव में अर्ध्य देने एवं सूर्य मंदिर में भगवान के तीन रूपों ( कृष्ण, बलराम एवं देवी सुभद्रा ) में दर्शन करनें हेतु ब्रति गण पुरे भारत से ही जुटते हैं। ये तीनों मंदिरों का निर्माण भगवान विश्वकर्मा नें त्रेता युग में एक ही रात में किया था, ऐसी शास्त्रीय मान्यता है। देव का कार्तिक एवं चैत मास का छठ पर्व विश्व विख्यात है।