औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिला उपभोक्ता अदालत के सदस्य बद्रीनारायण सिंह ने कहा कि उपभोक्ता वाद संख्या -15/25 में विपक्षी लैपटॉप कम्पनी लिनौवा के अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह ने शिकायतकर्ता विवेक राज दानी बिगहा औरंगाबाद को कम्पनी की ओर से 59100 का ड्राफ्ट दिया और तीन हजार रुपए वाद खर्च के रूप में अलग से दिया और विवाद का निपटारा कराया, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि शिकायतकर्ता ने नया लैपटॉप 14/03/22 को खरीदा,12/11/24 को खराबी का शिकायत कम्पनी में दर्ज कराई, कम्पनी ने वारंटी कार्ड अवधि 21/01/21 पाया और एक बार रिपेयर होने की पुष्टि की जिससे शिकायतकर्ता अपने आप को ठगा हुआ पाया और अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर और मानसिक उत्पिडन तथा शिक्षण बाधिता को लेकर -30/04/25 को उपभोक्ता अदालत में वाद दर्ज कराई।

