आँसुओं के तेल और दुख की बाती से मनेगी दिवाली, झखरी गाँव में ‘

अम्बा (औरंगाबाद ) अम्बुज कुमार/ सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट


दीपावली ‘ दीपों ‘ का त्यौहार खुशियाँ में ही अच्छी मनती है, लेकिन आज की दिवाली झखरी गाँव वाले के लिए विधाता नें दुखों से भरी काली दिवाली बना डाला ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव का एक 27 वर्षिय होनहार युवक संजीव कुमार सिंह पिता शिवशंकर सिंह झारखण्ड़ राज्य के राँची के बिजली विभाग में प्राईवेट मजदुर के रूप में काम करता था । शुक्रवार को काम पर जानें के

संजीव कुमार सिंह का फाइल फोटो

क्रम में उसका मोटर साईकिल एक बिजली के पोल से टकरा गयी, और ‘ संजीव ‘ गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिन्हें स्थानिय लोगों द्वारा ईलाज हेतु राँची स्थित रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया । जिंदगी और मौत के लड़ाई में शनिवार को संजीव अंततः हार गया और मौत जीत गयी । शनिवार की रात्री संजीव का पार्थिव शरीर उसके गाँव अम्बा थानाक्षेत्र के झखरी लाया गया । जैसे ही इस घटना की सूचना पुरे इलाके में पहुँची, की एकदम ही सन्नाटा छा गया । सवों के मुँख से एक बारगी चिख सी निकल गयी । परिवार वालों का रो – रोकर बुरा हाल है।
ईश्वर नें झखरी गाँव वाले को आँसुओं के तेल में डुबोकर दुखों की बाती बनाकर इस दिवाली को एक काली दिवाली बना कर छोड़ दिया ।