अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने के लिए कल प्रदर्शन करेंगे अधिवक्ता

औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के कार्यसमिति का एक अहम बैठक में जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय महासचिव जगनरायण सिंह ने बताया कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लागू कराने के लिए जिला विधिज्ञ संघ के सदस्यों द्वारा कल एक
शान्ति पूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा, मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि कल शान्ति पूर्ण प्रदर्शन जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद से निकल कर रमेश चौक होते हुए समाहरणालय औरंगाबाद तक जाएगा और पांच सदस्यीय टीम अपने अधिवक्ता कल्याण से सम्बंधित सरकार से की गई मांग पत्र जिला पदाधिकारी औरंगाबाद को प्रदान कर शांतिपूर्ण लोटेंगे।