गोह/ औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिले के गोह थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसडिहरा मोड़ के पास एनएच 120 पर बाइक सवार का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार को रात्रि में घटित होने की जानकारी मिली है। जानकार बताते हैं कि युवक बाइक से जा रहा था इसी बीच विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही हाइवा ने धक्का मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि युवक का मौत घटनास्थल पर ही हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गोह थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।मृतक युवक का पहचान गोह थाना क्षेत्र के बाजार वर्मा निवासी स्व० बालदेव यादव के 26 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई है।


