सड़क दुर्घटना में युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर


अम्बा ( औरंगाबाद ) अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


कुटुम्बा थाना क्षेत्र के सुही मोड़ पर एक युवक स्कार्पियो के चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को कुटुम्बा रेफ़रल अस्पताल लाया गया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। घायल युवक का पहचान नजराम चौहान (30) पिता रविन्द्र चौहान के रूप में हुई है।