ओबरा विधायक ने 43 विद्यालय में जिर्णोद्धार कराने का कार्य योजना तैयार किये, पूर्व के सभी विधायक कर रहे थे नजरंदाज


औरंगाबाद: खबर सुप्रभात समाचार सेवा


ओबरा विधायक डा० प्रकाश चन्द्रा ने ओबरा एवं दाउदनगर प्रखंड के 43 सरकारी उच्च एवं माध्यमिक विद्यालयों को जिर्णोद्धार करते हुए बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने का कार्य योजना तैयार किये हैं। उक्त जानकारी देते हुए विधायक डॉ ०प्रकाश चन्द्रा ने खबर सुप्रभात को बताये की मुख्यमंत्री का कायाकल्प योजना के तहत पहले शिक्षा ब्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उक्त कार्य योजना तैयार किया जा रहा है। ताकि विद्यालयों में बुनियादी एवं आवश्यक सुविधाएं बढ़ाया

डॉ ० प्रकाश चन्द्रा, विधायक, ओबरा

जाए। विधायक का सोच को जहां चहुंओर प्रसंशा हो रहा है वहीं पूर्व के सभी विधायकों तथा सरकार पर सवाल भी उठ रहा है कि अभी तक ओबरा – दाउदनगर में कोई भी विधायक शिक्षण संस्थानों में आख़िर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के प्रति आखिर कहीं लपरावाही और अनदेखी कर रहे थे तब तो वर्तमान विधायक द्वारा कार्य योजना तैयार किये जा रहे हैं। बताते चलें कि कारा काट के वर्तमान सांसद और दो बार ओबरा से विधायक रहे भाकपा (माले) के विधायक भी यदि शिक्षा ब्यवस्था को सुधारने में असफल रहे हैं तो यह भी एक गंभीर मामला है।