औरंगाबाद: खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में सब्जी मंडी से लेकर मस्जिद तक पुरानी जी०टी० रोड़ इन दिनों जर्जर हालत में है। जगह-जगह गड्ढे बनने से बाज़ार में चलने वाले छोटे-छोटे वाहनों व मोटरसाइकिल को दिक्कत तो हो ही रहा है पैदल चलना भी एक समस्या बना हुआ है। इन दिनों लगातार हो रहे बारिश ने शहर के सुरत बिगाड़ दिया है। सबसे ज़्यादा परेशानी पैदल चलने वाले लोगों को हो रहा है।इस संबंध में शहरवासियों ने कहा कि नगर परिषद का पोल खोलने के लिए बाजार के मुख्य सड़क काफी है।

