सुरक्षित बचपन अभियान में सहयोगी बने : स्नेही

औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बेनर तले अनुग्रह मध्य विद्यालय औरंगाबाद में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही और संचालन प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने किया,इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता गोबिंद कुमार सिंह,बाल संरक्षण ईकाई के संजीत कुमार,पीएलभी अनीता कुमारी ने भी बच्चों को सम्बोधित किया, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि सुरक्षित बचपन अभियान सिर्फ कानूनी जागरूकता से सफल नहीं हो सकता है इसमें माता पिता, गुरू जनों, अभिभावकों, समाजसेवीयो और पुरे समाज के अहम योगदान आवश्यक है आप सभी से अनुरोध है कि आपके आसपास जो बच्चे सुखा नशा या अन्य नशा के चपेट में आ गये है उन्हें बचाया जाए और समाज में अपराध बढ़ने से रोका जाए, बच्चों को शिक्षित करते हुए उनके सर्वोत्तम हित और कल्याण ध्यान रखें, बच्चे अनुचित व्यवहार,अप्रिय व्यवहार,शेषण और उत्पिडन पर चुप न रहे अभिभावकों से जरूर कहें, पैनल अधिवक्ता गोबिंद कुमार सिंह ने कहा कि गुड टच और बेड टच के अंतर पहचाने,गलत केस न करें, प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया का मिस युज से बचें, अनजान लिंक, अंजान नम्बर,अंजान मैसेज और लालच के बात के जालसाजों से दुर रहे।