केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर हुए चुनाव में NDA को सबसे अधिक सीटें मिलीं। जीत पर BJP पीठ थपथपा रही है। PM मोदी और अमित शाह ने भी कांग्रेस पर तंज कसे। लेकिन, BJP के लिए यह बड़ा झटका है। PM मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में सपा ने और नागपुर जिसे RSS और देवेंद्र फडणवीस-नितिन गडकरी का गढ़ माना जाता है, यहां कांग्रेस ने गहरा जख्म दिया है। सपा और काग्रेस ने BJP को घर में घुसकर हराया है।


