12 सूत्री माँगों के समर्थन में भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमिटि मदनपुर का प्रखंड़ मुख्यालय पर एक दिवसीय धरणा कार्यक्रम आयोजित

मदनपुर (औरंगाबाद) सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट


भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) लोकल कमिटि मदनपुर के द्वारा एक दिवसीय धरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । धरना के माध्यम से एक 12 सूत्री माँग पत्र रामाकांत पासवान जिला सचिव (खेत मजदूर यूनियन ), कपिल कुमार सिंह ( जिला सचिव, भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ), मदन सिंह जिला सदस्य, नरसिंह पासवान जिला सदस्य, सोना चंद्र पाल, लालता दास, बबन कुमार सिंह, महेन्द्र यादव प्रखंड़ विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी मदनपुर के माध्यम से सरकार को दिया । प्रमुख 12 पुत्री माँगें निम्नवत् है:- – (।) भूमिहीनों को आवास हेतु 4 डिसमील जमीन दो (2) पूर्व के पर्चाघारियों को जमीन पर दखल – कब्जा सुनिश्चित करो (3) प्रधान मंत्री आवास योजना की शीघ्र जाँच कराकर लाभुकों की सूचि जारी करो ( 4 ) वीवी रामजी योजना के तहत अधिक से अधिक मजदूरों को काम दो ( 5 ) प्रखंड़ के उत्तरी उमगा, दक्षिणी उमगा, नीमाँ – आँजन, सलैया और खिरियावाँ पंचायत के महादलित गांवों में सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केन्द्र, प्रा. विद्यालय, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराओ (6) बढ़ती मँहगाई पर रोक लगाओ और सबको खाद्य सुरक्षा की गारंटी करो (7) किसानों को खाद – बीज एवं सिंचाई सुविधा की गारंटी करो (8) सभी गरीवों का राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड निर्गत करो (9) SIR रद करो तथा मुख्य चुनाव आयुक्त को वर्रवास्त करो एवं गिरफ्तार करो (10) अंचल कार्यालय मदनपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ तथा परिमार्जन एवं दाखिल खारिज के नाम पर उगाही बंद करो (॥) सभी नौजवानों को शिक्षा एवं रोजगार की गारंटी करो ( 12 ) जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह सर्टिफिकेट अफसर के कार्यालय औरंगाबाद में लंबित केश न. 695 / 22 – 23 को अविलंब निष्पादन करो तथा छात्रवृति घोटाले के गुनाहगारों को अविलंव गिरफ्तार करो । घरणा में सैंकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए ।