मदनपुर (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर प्रखंड अंतर्गत बनिया पंचायत के मोती बिगहा पथ से अंबेदकर नगर पथ के अवशेष भाग का निर्माण कार्य ग्रामीण कार्य विभाग औरंगाबाद के द्वारा करवाया जा रहा है।इस पथ के निर्माण कार्य के संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के साथ ही प्राक्कलन के विरुद्ध कार्य संपादित किया जाने लगे। ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारियों को समय-समय पर संवेदक द्वारा सड़क निर्माण में अनियमितता बरते जाने की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है फिर भी लगातार सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार बरती गई है।
अभी मोती बिगहा पथ के अवशेष भाग में कालीकरण का कार्य किया जा रहा है।कालीकरण का कार्य पेवर मशीन के द्वारा करवाए जाने का प्राक्कलन में प्रावधान है मगर संवेदक के द्वारा बग़ैर पेवरमशीन लगाए हुए मज़दूर से अलकतरा बिछाने का कार्य किया जा रहा था। ग्रामीणों के विरोध के बाद कार्य को बन्द करवा दिया गया है।
जिला पदाधिकारी औरंगाबाद एवं अधिक्षण अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग औरंगाबाद, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग औरंगाबाद को आवेदन पत्र लिखकर सड़क निर्माण कार्य में कालीकरण कार्य में संवेदक द्वारा घोर अनियमितता किए जाने की उच्चस्तरीय जांच करवाने एवं ग़लत तरीके से किए गए कालीकरण सड़क निर्माण कार्य को हटवा कर पुनः पेवर मशीन से कालीकरण कार्य करवाने एवं संवेदक पर कार्रवाई करवाने की मांग बनियान पंचायत समिति सदस्य बबिता देबी ने की है।

