औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
27 अक्टूबर ( मंगलवार को) 1:00 को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर औरंगाबाद जिला कमेटी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं पीएम नरेंद्र मोदी की पुतला दहन किया । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के वक्तव्य को गलत तरीके से पेश कर अमर्यादित प्रदर्शन किया गया एवं उनका पुतला दहन किया गया। यह भाजपा के

घटिया राजनीतिक सोच और अलोकतांत्रिक आचरण को दर्शाती है । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला अध्यक्ष आनन्द शंकर सिंह के निर्देशानुसार भाजपा के इस दमनकारी और निंदनीय व्यवहार का मुंह – तोड़ जवाब देने के लिए 27 अक्टूबर को अनुग्रह स्मारक से जुलूस निकला गया और पूरी मजबूती एकजुटता और अनुशासित ढंग से रमेश चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया ।इस कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे के नेतृत्व में सभी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह संजीव सिंह संजय कुमार सिंह सुजीत कुमार सिंह अरुण कुमार सिंह शामिल रहे ।साथ में इंटक नेता धीरेंद्र कुमार सिंह शाहनवाज आलम उर्फ पप्पू अपने समर्थको के साथ झंडे और बैनर के लिए देखे गए । मोहम्मद अजीम खां मोहम्मद जिन्ना कुरैशी नवीन शर्मा उदय पासवान रत्नाकर सिंह अजय कुमार सिंह धर्मेंद्र सिंह युवा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान शैलेंद्र मिश्रा नागेंद्र कुमार सिंह सेवा दल के उपेंद्र सिंह मोहम्मद सुहैल अंसारी वरिष्ठ नेता विजय शंकर पांडे भी मौजूद रहे । सूरज राय प्रदेश मीडिया अकबर अली वैगरह जुलुस का नेतृत्व कर रहे थे।
