नदी में डुबने से वृद्ध की मौत, जानवर के तरह पीकअप पर भेजा गया पोस्टमार्टम हाउस


अम्बा (औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा


अम्बा थाना क्षेत्र के परता गांव स्थित बटाने नदी में डुबने से वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक का पहचान सुकन यादव 65वर्ष निवासी परता पंचायत के भलुआडी खुर्द निवासी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुकन यादव जानवर नदी किनारे चरा रहे थे और नदी पार करने के क्रम में अचानक फिसल कर गीर गये। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो वहां दौड़ते हुए पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने उनके शव को बाहर निकाला और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नियमों का पालन करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस औरंगाबाद भेज दिया। आश्चर्य तो यह है कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के लिए एम्बुलेंस अथवा शव वाहन भी नसीब नहीं हुआ और शव को पीकअप भैन पर लादकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया जिससे स्थानीय लोगों में जहां असंतोष व्याप्त है वहीं ब्यवस्था का पोल खुल रहा है। सरका सभी को न्याय और सभी का विकास के दावे का असलियत उजागर हुआ है। इस संबंध में परता गांव के कुछ लोगों ने बताया कि नदी में बहुत पानी नहीं है लेकिन बालू कारोबारियों द्वारा जगह-जगह बालू के चक्कर में बड़े बड़े गढ़ा खोद दिया है और उसी गढ़े में पानी जमा था जिसमें डुबने से मौत हो गई है।