अम्बा (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
नबीनगर विद्युत आपूर्ति उप प्रमंडल के तहत अम्बा स्थिति हरद्ता बिजली ग्रीड से इन दिनों फिर बिजली आपूर्ति बाधित रहने का जानकारी प्राप्त हो रही है। जानकारी के अनुसार दो दिनों से रात्रि में बिजली ग़ायब हो रहा है। फलस्वरूप ग्रामीणों को अंधेरे में रात बिताने के लिए मजबूर होना पड़ता है। बिजली गायब होने से ग्रामीणों को जहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं अंधेरे का लाभ उठाकर शराब कारोबारियों द्वारा शराब का परिवहन करने में राहत महसूस हो रहा है। ग्रामीणों को मानें तो अंधेरे का लाभ उठाकर असमाजिक तथा अपराधी प्रवृत्ति के लोग कभी भी अप्रिय घटना का अंज़ाम दे सकते हैं। वैसे यह इलाका वर्षों तक नक्शलियो का प्रभाव क्षेत्र रहा है और फलस्वरूप कई घटनाएं घटित हुई है। यदि जिस तरह दो दिनों से बिजली आपूर्ति रात होते ही बाधीत हो रहा है और यदि किसी तरह का घटना घटित होती है तो इसका जिम्मेवार कौन होगा गंभीर मामला है।

