मोकामा में जनसुराज व जदयू समर्थक भिड़े

पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच मोकामा में बवाल हो गया। यहां वोटरों को वोट देने से रोकने का आरोप लगाते हुए जनसुराज व जदयू के समर्थक भिड़ गए। बता दें सबसे दिलचस्प मुकाबला पटना स्नातक सीट पर है। यहां मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ बगावत कर दी है। वह प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के समर्थन में उतरे हैं।