दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउद नगर थाना क्षेत्र के मुसेपुर खैरा आहर से आज सुबह एक अधेड़ का लवारीश हालत में शव बरामद किया गया। हाहर में शव होने का खबर इलाके में जंगल के आग के तरह फैल गया और देखते ही देखते ग्रामीणों का भींड जुट गया तथा इसकी जानकारी स्थानीय थाना दाउदनगर को दिया गया । सूचना मिलते ही दाउदनगर पुलिस दल बल के साथ पहुंची और शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर दाउदनगर के थानाध्यक्ष ने खबर सुप्रभात को बताये कि मृतक मुसेपुर खैरा आहर से बरामद किया गया है और बगल के अरई गांव के रहने वाला मनोज कुमार उर्फ

सेठ पिता रामचंद्र महतो के रुप में किया गया है। पुछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताये कि ग्रामीणों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मृतक मानसिक रूप से अर्द विक्षीप्त था वैसे पुलिस तहकिकात कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार

मृतक के परिजनों से लेकर ग्रामीणों में शोक का माहौल है। भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी , पूर्व मुखिया राजकुमार शर्मा , राधेश्याम शर्मा ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों को संतावना देते हुए शोक व्यक्त किये हैं।