महुआ धाम में एसडीओ के दौरे और आवश्यक दिशा-निर्देश के बावजूद नहीं सुधरी ब्यवस्था, जारी है अंधविश्वास का खेती और नाले के गंदे पानी में डुबकी लगा रहे श्रद्धालु , चढ़ावे के इस्तेमाल पर भी उठ रहा सवाल

संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

कुटुंबा (औरंगाबाद) संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के चर्चित महुआ धाम मंदिर में बदहाल व्यवस्था और श्रद्धालुओं की परेशानी दूर करने के दावे हकीकत में बेअसर साबित हो रहे हैं।खबर सुप्रभात में प्रमुखता से  खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को औरंगाबाद के एसडीओ ने मंदिर का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई का आश्वासन दिये थे। लेकिन सूत्रों को मानें तो

गंदे नाली में डुबकी लगाते श्रद्धालु
महुआ धाम में आस्था का मंदिर

इसके बावजूद भी स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है। बिना प्रशासनिक अनुमति आयोजन जारी रहने, गंदे पानी में स्नान करने की मजबूरी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।हला की अनुमंडल पदाधिकारी सदर औरंगाबाद से मोबाइल फोन से पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई की गई है लेकिन संवाद प्रेषण तक अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कारवाई करने का असर धरातल पर शुन्य है। आश्चर्य तो यह है कि प्रशासन के नाक के सामने भुत – प्रेत बाधा को दूर करने का जादू टोना का खेल चल रहा है जबकि इसकी कोई कानूनी मान्यता नहीं है।फिरभी कानून के रखवाले आखिर मुकदर्शक क्यों बने हुए हैं यह भी एक गहरा रहस्य है।