औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में पुर्व पीपी स्व:दुधेश्वर बाबू की 30 वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिसकी अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय और संचालन पूर्व पीपी प्रमोद कुमार सिंह ने किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार थे उन्होंने वरीय अधिवक्ता दुधेश्वर बाबू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला उनकी कर्तव्य के प्रति ईमानदारी और अधिवक्ता समाज के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा किया और युवा अधिवक्ताओं को प्रेरणा लेने को कहा, जिला विधिज्ञ संघ के वरीय अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि उनकी विनम्रता, खुशमिजाज व्यवहार, गोविंद और गीता के प्रति प्रेम के कारण सदैव याद किये जाएंगे, राममनोहर लोहिया विचारधारा समर्थक दुधेश्वर बाबू हिंदी विचारधारा के हिमायती थे, जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में उनके याद में दुधेश्वर प्रसाद स्मृति भवन बना, दाउदनगर विधि संघ में उनके नाम से पुस्तकालय बना, सचिव जगनरायण सिंह ने कहा कि आज भी बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उनके विचारों और सिद्धांतो के समर्थक हैं, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि दुधेश्वर बाबू का निधन 17/10/96 को हुई थीउनकी एकला चलो और सादगी पसंद जिंदगी अनुकरणीय है हम सब को उन पर गर्व है,इस अवसर पर जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय ने प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार सहित अन्य उपस्थित जजों को साल और गीता देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम उपस्थित थे जिला जज प्रथम विश्व विभूति गुप्ता, जिला जज चार दिव्या वशिष्ठ, जिला जज पंचम उमेश प्रसाद, एसिजेएम सुशील प्रसाद सिंह, संदीप कुमार सिंह, पीपी अजय कुमार संतोष, जीपी वृजा प्रसाद, पूर्व पीपी पुष्कर अग्रवाल, महासचिव जगनरायण सिंह, अधिवक्ता संघ सचिव संजय कुमार सिंह,वरीय अधिवक्ता योगेन्द्र प्रसाद योगी,कमला प्रसाद, कामता प्रसाद सिंह,अनुप शर्मा, कर्मदेव प्रसाद सिंह, रामनरेश प्रसाद,अनील कुमार, रामप्रवेश ठाकुर,जयनंदन यादव, क्षीतिज रंजन, यमुना प्रसाद सिंह, अर्जुन यादव, अखिलेश यादव, रामोतार यादव, ओमप्रकाश सिंह, सुजीत सिंह अनुराग कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

