मारपीट केस का नामजद अभियुक्त भेजा गया जेल

मदनपुर (औरंगाबाद ) सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट


मदनपुर पुलिस नें गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर मारपीट के एक केस के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजी है। गिरफ्तार अभियुक्त थानाक्षेत्र के पहरचाँपी गाँव निवासी रामजी यादव का पुत्र राजेश यादव है। एक सप्ताह पूर्व गाँव में ही दो पक्षों के बिच किसी बिबाद को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई थी । गिरफ्तारी के भय से अभियुक्त राजेश यादव फरार चल रहा था । आज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अभियुक्त रामजी यादव घर आया हुआ है। पुलिस नें त्वरीत कारवाई कर रामजी यादव को गिरफतार कर जेल भेज दिया ।