औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परता में हुए प्रधानमंत्री आवास योजना में मनमानी, धांधली व फर्जीवाड़ा का जांच कर रहे उप विकास आयुक्त व निदेशक डीआरडीए ने जांच प्रतिवेदन वरीय अधिकारी को

समर्पित कर दिये हैं। उक्त जानकारी डीआरडीए निदेशक ने खबर सुप्रभात को एक सवाल के उत्तर में कहे। इधर ग्रामीणों को जिला प्रशासन से उम्मीद है कि जांचोपरांत गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो तथा गरीबों को न्याय और इंसाफ़ मिले। अब देखना यह है कि आने वाले नियर भविष्य में जांचोपरांत दोषियों पर कार्रवाई होती है या फिर जांच भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ कर रह जायेगा।

