कांग्रेस पार्टी नें निकाला प्रतिरोध मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन

मदनपुर (औरंगाबाद ) से सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट


बिहार प्रदेश कांगेस कमिटि के निर्देशानुसार मदनपुर प्रखंड़ कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिरोध मार्च निकाला गया । सर्वप्रथम प्रखंड़ मुख्यालय परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहव भीम राव अंबेदकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए SIR के नाम पर अल्पसंख्यकों, दलितों, अति पिछड़ो का नाम मतदाता सूचि से हटाने के दोषि ज्ञानेश कुमार को अपनें पद से हटानें तक लड़ाई कांग्रेस लड़ाई लड़नें को तैयार हो चुकी है। दिल्ली में राहुल गाँधी के नेतृत्व में ” भोट चोर – गद्दी छोड़ ” के लिए आर -पार की लड़ाई का शंखनाद किया जा चुका है। प्रतिकार मार्च प्रखंड़ परिसर से निकलकर हाइवे होवे हुए शिवनाथ बिगहा मोड़ से थाना मोड़ पहुँची, जहाँ ज्ञानेश कुमार के पुतला को लत्तम – जुतम से स्वागत कर दहन किया । प्रतिकार मार्च का नेतृत्व प्रखंड़ कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह नें किया । प्रतिकार मार्च में विशिष्ट अतिथि के रूप में औरंगाबाद के पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय कु. सिंह, नवीन शर्मा, रविन्द्र सिंह ( प्रखंड़ अध्यक्ष देव ), सुजीत कुमार सिंह ( प्रखंड़ अध्यक्ष रफीगंज ), सहीत घीरेन्द्र कुमार सिंह, सहनवाज आलम, अजीम खाँ, लालदेव यादव, मनोज सिंह, योगेन्द्र सिंह, भागीरथ चौधरी, शैल पाठक सहित सैंकड़ो की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए ।