अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
अम्बा – नबीनगर पथ पर अम्बा स्थिति बतरे नदी पर पुल अत्यंत जर्जर होने के कारण आय दिन बड़े हादसा का निमंत्रण दे रहा है। इस पुल से गुजरने वाले भारी वाहन कब दुर्घटना का शिकार होगा और कितने लोग दुर्घटना का

शिकार बनेंगे यह कहना मुश्किल होगा। हला की विभाग द्वारा पुल का मरम्ति कार्य प्रगति पर है का बोर्ड पुल के दोनों तरफ लगाया जा चुका है। ०8 अक्टूबर 2026

(बृहस्पतिवार ) को कुछ हिंदी दैनिक समाचार पत्र (अखबार ) में मरम्ति कार्य प्रगति पर है का खबर भी प्रकाशित हुआ। लेकिन जब 10 अक्टूबर 2026(शनिवार ) को ख़बर सुप्रभात ने स्थल जांच किया तो कार्य नहीं होते पाया गया। वैसे भी शहरवासियों में विभागीय दावा और लपरावाही का चर्चा आम चौक चौराहों तथा चाय पान के दुकानों पर सुना गया। लोगों के बीच आशंका है कि कहीं इस पुल का भी हाल बटाने दुमुहान पुल जैसे तो नहीं हो जायेगा और लाखों करोड़ रुपए का बंदरबांट कर लिया जायेगा। दबे आवाज में कई स्थानीय लोगों ने स्थानीय सांसद व विधायक को विभागीय लापरवाही के प्रति मिडिया के माध्यम से ध्यानाकृष्ट कराते हुए पुल का मरम्ति कार्य अविलम्ब समय पर कराने का मांग किये हैं। साथ ही राशि का बंदरबांट नहीं हो इसका भी अपेक्षा किये हैं।
