भाईयों की कलाई पर राखी बाँधने जानें एवं आने के लिए दो दिन बहनों को सरकारी बस की यात्रा फ्री

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


बिहार की एन डी ए की सरकार नें रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को अपनें भाईयों की कलाईयों पर रक्षासूत्र बाँधने जानें – आनें के लिए दो दिन सरकारी बस की यात्रा निःशुल्क कर दी है। इस संबंध में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम फुलवारी शरीफ के क्षेत्रीय प्रवंधक नें अपनें कार्यालय के पत्रांक – 1312 / पटना दिनांक – 25 / 08 / 2026 के द्वारा पारित आदेश में स्पष्ट कहा है कि दिनांक 27 / 08 / 26 एवं 28/08 /26 को (दो दिनों ) तक बिहार की महिलाओं एवं छात्राओं को बिहार राज्य परिवहन निगम की संचालित सभी बसों में रक्षाबंधन पर्व पर निः शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करा रही है। जारी आदेश में यह स्पष्ट कहा गया है कि राज्य के कुल छः क्षेत्रीय कार्यालयों ( पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पुर्णिया एवं गया ) के अधिन कुल 19 प्रतिष्ठानों से निगम की संचालित सभी बसों में दो दिनों की यात्रा बिल्कुल ही निःशुल्क होगी ।