पटना में फिर छात्र -युवाओं पर लाठीचार्ज , किसानों को भी हुई पुलिस से नोक – झोक

पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। सीएम आवास का घेराव करने निकले छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन में एक छात्र के घायल होने की खबर है, जिसके सिर में चोट लगी है। वहीं, टाउनशिप के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच भी डाकबंगला के पास झड़प हुई।