सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर प्रखंड़ मुख्यालय के धर्मशाला में मदनपुर संच के अंतर्गत संचालित एकल विद्यालय के आचार्यों का तीस घंटों का अभ्यास वर्ग की विधिवत शुरूआत की गयी । भारत माता एवं देवी सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजन कर वर्ग की शुरूआत की गयी । सभी आचार्यों नें सामुहिक रूप से गायत्री मंत्र एवं हनुमान चालिसा का पाठ कर वर्ग की शुरूआत की । कार्यक्रम को अपनें संबोधन में एकल संच मदनपुर के अध्यक्ष सुबोध कुमार नें कहा कि – ” एकल की आचार्यों की गतिशीलता निरंतर बनी रहे, इसके लिए समय – समय पर अभ्यास वर्ग आयोजित किये जाते हैं । ” तो वहीं एकल विद्यालय मदनपुर संच के कोषाध्यक्ष देवनारायण प्रजापति ने अपनें संवोधन में कहा कि – ” जिस प्रकार दर्पण को बराबर साफ किया जाता है, ताकी प्रतिविम्ब घुंघला न दिखायी दे । उसी प्रकार इसतरह का अभ्यास वर्ग आयोजित कर एकल के आचार्यों को गतिशील बनाये रखनें हेतु प्रयत्न किये जाते हैं। एकल की आचार्यों के उपर पंचमुखी शिक्षा का दायित्व है। आज एकल विद्यालय के द्वारा शिक्षा के साथ – साथ शील – संस्कार, ग्रामोत्थान, आरोग्य एवं स्वावलंम्बन के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है।
मौके पर संच सचिव सुभाष चौरसिया, दिलीप कुमार, जितेन्द्र सिंह, मिथिलेश राम, मंजीश कुमार, अरुण सिंह, प्रदुमन कुमार ( संच प्रशिक्षक ) नंदु जी ( अंचल प्रशिक्षण प्रमुख ) सहित बड़ी संख्या में एकल विद्यालय के आचार्या एवं आचार्य उपस्थित थें।

